Sonbhadra News: विघ्नेश्वर पूजा समिति ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान
महाविघ्नेश्वर पूजा समिति ने पूजन सम्पन्न होने के बाद प्रसाद वितरण किया। तथा कार्यक्रम में सहयोग करने वालो को मंच पर सम्मानित किया।

सोनभद्र
11:31 AM, September 20, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। महाविघ्नेश्वर पूजा समिति घोरावल के तत्वाधान मे नगर के श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर पूजा समिति के सदस्यों कार्यकर्ताओं समेत गणमान्य लोगों का स्वागत अभिनंदन किया गया। नगर के श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर चार दिवसीय पूजा संपन्न हुई। पांचवे दिन विसर्जन किया गया। उसके उपरांत गणेश प्रसाद का आयोजन हुआ। जिसमें भंडारा व प्रसाद वितरण से पूर्व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के वरिष्ठ लोगों समेत पूजन कार्य में तन मन धन से लगे हुए समर्पण के भाव से लगे हुए लोगों का मंच पर बारी-बारी से तिलक लगाकर अभिनंदन करते हुए अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। घोरावल नगर के श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर सांगठनिक विषयों, धर्म व संस्कृति के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।इसके साथ ही बीते दिनों आयोजित श्रीगणेश पूजन एवं विराट हिंदू महोत्सव को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं तथा कार्यक्रम कवरेज करने वाले मीडिया बन्धुओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम दरबार की फोटो पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर हनुमान चालीसा का पाठ व आरती कर किया गया। इस अवसर पर विहिप के विभाग मंत्री व पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज एवं धर्म के प्राण होते हैं। धर्म व संस्कृति की रक्षा करना विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य है।गौ माता, गंगा, गीता की रक्षा करने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। कहा कि हमारी सनातन संस्कृति संपूर्ण विश्व को परिवार मानता है। सनातन धर्म ने हमेशा मानव, जीव, पशु, पक्षी सबके कल्याण की कामना की है। वह दिन दूर नही जब भारतवर्ष एक बार फिर विश्व गुरू के रूप में समस्त संसार का मार्गदर्शन करेगा। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, चौकी इंचार्ज अजय श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक शिप्पू अग्रहरि, व्यवस्थापक प्रमुख शुभम कुमार भोजवाल, आचार्य कृष्णानन्द मिश्र, बाबूलाल शर्मा, कमलेश शुक्ला, राम आसरे पटेल, शिवेंद्र त्रिपाठी, अम्बरीष सिंह समेत दर्जनों लोगों को श्री राम दरबार की फोटो देकर सम्मानित किया गया। पत्रकार वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, अमरेश चन्द्र, विजय अग्रहरि, अभिषेक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता को समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने अंगवस्त्रम, कलम, डायरी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सम्मानित होने वाले अन्य लोगों मे आनन्द शुक्ला, अशोक कुमार, दिव्यांश अग्रहरी, शिवम कुमार, अभय कुमार, सत्यम कुमार, अनुराग अग्रहरी, राज भोजवाल, अंशुमान त्रिपाठी, कार्तिकेय, गुड्डू भोजवाल, वैभव, अंशुमान, अजय अग्रहरि, श्याम जी बल्लू समेत सैकड़ो लोग रहे।




