Lucknow : लखनऊ में हुए नेशनल हमर वॉल प्रतियोगिता में सोनभद्र ने सिल्वर मेडल पर किया कब्जा
अंडर-19 यूथ हमर वॉल बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश बी बालकों एवं बालिकाओं की टीम उपविजेता रही

lucknow
2:46 PM, September 30, 2024
विनोद धर (संवाददाता)
लखनऊ । अंडर-19 यूथ हमर वॉल बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश बी बालकों एवं बालिकाओं की टीम उपविजेता रही दिनांक 30 सितंबर 2024 को टीम त्रिवेणी एक्सप्रेस से लखनऊ से सोनभद्र वापस पहुंची खिलाड़ियों की अगवानी उनके माता-पिता, प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अंबर उपाध्याय, विद्यालय के सीईओ श्री संतोष कुमार पांडे, विद्यालय के प्रबंध निर्देशक श्री आरपी जैन, डायरेक्टर ओम जैन एवं जिला सोनभद्र हमर वाले संगठन के कोषाध्यक्ष विनोद ने की ,संगठन के सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव ने सबका आभार प्रदर्शन किया एवं बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में उपविजेता होने पर खिलाड़ियों की भूरी भूरी प्रशंसा एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की टीम कोच मुर्शीद जमाल एवं मैनेजर राकेश केसरी के आम योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया




