लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी
बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है । लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है ।

mumbai
9:39 PM, October 13, 2024
बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है । लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है । अपनी इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'जो भी कोई सलमान खान या दाऊद गैंग की हेल्प करेगा वो अपना हिसाब किताब लगा कर रखना'।
मुंबई पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। इनकी पहचान करनैल सिंह, धर्मराज और शिवकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने करनैल सिंह और धर्मराज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शिवकुमार की तलाश जारी है। पुलिस वारदात के पीछे के मास्टरमाइंड को भी तलाश रही है। अब तक की जांच में यह सुपारी देकर हत्या करवाने का मामला लग रहा है। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने बताया कि शिवकुमार और करनैल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और धर्मराज हरियाणा का बताया जा रहा है।
बता दें कि 12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी पर तीन शूटरों द्वारा हमला किया गया था. तीनों शूटरों ने छह राउंड फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली सिद्दीकी के सीने में भी लगी थी. इसके बाद इलाज के लिए उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.




