Lakhimpur khori : दुधवा में पर्यटन सत्र का आगाज, जलभराव से सफारी पर रोक
दुधवा टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र 2026-27 का औपचारिक शुभारंभ रविवार, 1 नवंबर को दुधवा मुख्य परिसर में किया जाएगा।

lakhimpur kheri
5:42 PM, October 31, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी । दुधवा टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र 2026-27 का औपचारिक शुभारंभ रविवार, 1 नवंबर को दुधवा मुख्य परिसर में किया जाएगा। हालांकि, हाल ही में हुई भारी बारिश के चलते दुधवा के जंगलों में जलभराव और वनमार्गों के क्षतिग्रस्त होने से फिलहाल जंगल सफारी का संचालन स्थगित कर दिया गया है।
पार्क प्रशासन के अनुसार, लगातार बारिश के कारण दुधवा प्रभाग के आंतरिक वनमार्ग और मुख्य सफारी रूट कई स्थानों पर जलमग्न हो गए हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वनमार्गों की मरम्मत और स्थिति सामान्य होने के बाद सफारी सेवा दोबारा शुरू की जाएगी।
वहीं, पर्यटकों को निराश होने की जरूरत नहीं है। किशनपुर वन्यजीव विहार (मैलानी) में सफारी संचालन की व्यवस्था सुचारु रखी गई है। यहां के रास्ते सुरक्षित और संतोषजनक स्थिति में हैं। ऐसे में पर्यटक किशनपुर पहुंचकर जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे।
पार्क प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें।




