Lakhimpur Kheri : उचौलिया पुलिस ने मोबाइल लूट का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
थाना उचौलिया पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

lakhimpur kheri
4:35 PM, August 6, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। थाना उचौलिया पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
30 जुलाई को सीतापुर-शाहजहांपुर हाईवे पर विजय सिंह से मोबाइल लूट की घटना हुई थी। मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने 5 अगस्त को विवेक कुमार और अनुज कुमार, निवासी थाना रोजा, शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




