Lakhimpur kheri : माहीगिरान मोहल्ला जनसेवा केंद्र से चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
कम्प्यूटर जनसेवा केंद्र में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है.।

lakhimpur kheri
6:47 PM, October 26, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया खीरी। पलिया कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला महीगिरान स्थित शम्स कम्प्यूटर जनसेवा केंद्र में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है.। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव जी दुबे ने बताया कि पुलिस टीम ने पलिया रेलवे स्टेशन के उत्तर पानी की टंकी के पास से अभियुक्तों को दबोचा. इस मामले में मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है. गिरफ्तार अभियुक्तों में जफर अली पहले से भी एक मामले में वांछित चल रहा था. सभी आरोपियों को प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में अनस पुत्र असलम, सलमान पुत्र आमीन, समीर पुत्र नसरुद्दीन और जफर अली पुत्र अख्तर अली शामिल हैं, जो सभी मोहल्ला माहिगिरान प्रथम, कस्बा व थाना पलिया के रहने वाले हैं. पूछताछ में इनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी सामने आई है, जिसमें अनस, सलमान, समीर और जफर अली के खिलाफ थाना पलिया में चोरी, एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।
इस खुलासे को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक झाड़िया सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुनील रावत, कांस्टेबल कृष्णा मुरारी और कांस्टेबल इरफान शामिल रहे।




