Lakhimpur Kheri : पानी के रिसाव से रेल ट्रैक प्रभावित, मैलानी-नानपारा रूट की छह ट्रेनें रद्द
मैलानी-नानपारा रेलखंड पर पानी के रिसाव के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया कलां-खीरी। मैलानी-नानपारा रेलखंड पर पानी के रिसाव के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को छह मीटरगेज ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है।
रेलवे के अनुसार, बीके–पीएलके (BIK-PLK) रेलखंड में पुराने ब्रिज स्थल के पास किलोमीटर संख्या 238/09 से 239/01 के बीच पानी का रिसाव होने से ट्रैक की स्थिति प्रभावित हुई है।
31 अगस्त को रद्द ट्रेनें: 52264, 52262 और 52260।
1 सितंबर को रद्द ट्रेनें: 52259, 52261 और 52263।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। स्टेशन स्तर पर भी यात्रियों को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।