Lakhimpur Kheri : देश का विभाजन एक काला अध्याय : अनूप गुप्ता
जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया।

lakhimpur kheri
4:03 PM, August 14, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलियाकलां (खीरी)। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रतिभा फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि देश का विभाजन भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय है। विभाजन के दौरान लाखों लोगों की जान गई और बड़ी संख्या में लोगों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ा।
प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि द्विराष्ट्र सिद्धांत, अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति तथा तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों ने देश के विभाजन की त्रासदी को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि विभाजन का दर्द आज भी लोगों की स्मृतियों में जीवित है।
नोडल अधिकारी आकृति गुप्ता ने कहा कि भविष्य में ऐसी त्रासदियों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए युवा पीढ़ी को देशसेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिवार ने देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली। रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर डीके श्रीवास्तव और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वरुण गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के सफल आयोजन में पलिया पुलिस का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।




