Lakhimpur Kheri news : दीवार ढहने से मलबे में दबी महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
बारिश का दौर थमने के बावजूद जिले में बरसात से हुए हादसों का सिलसिला जारी है।

lakhimpur kheri
7:37 PM, September 29, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
ईसानगर/लखीमपुर खीरी। बारिश का दौर थमने के बावजूद जिले में बरसात से हुए हादसों का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह ईसानगर क्षेत्र के पलिहा गांव में एक दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गई।
पलिहा निवासी चुन्नी लाल की पत्नी श्वेता दीक्षित मंगलवार सुबह घर में लगे नल से पानी लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक घर की पक्की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ धौरहरा तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन की टीम घटना की जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी है।




