Lakhimpur Kheri news : चलती बाइक से उतरी महिला ने उठाया खौफनाक कदम, नहर में डूबने से मौत
नहर पुल के पास रुचि अचानक चलती बाइक से उतर गई और देखते ही देखते पुल से नहर में छलांग लगा दी।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। निघासन क्षेत्र के ढखेरवा चौराहे के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रकेहटी निवासी सचिन गुप्ता अपनी पत्नी रुचि गुप्ता के साथ बाइक से पढ़ुआ स्थित ससुराल जा रहे थे। नहर पुल के पास रुचि अचानक चलती बाइक से उतर गई और देखते ही देखते पुल से नहर में छलांग लगा दी।
महिला के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज बहाव के बीच उसे बचाने के लिए मिर्जागंज निवासी इस्राइल खान तथा पढ़ुआ निवासी सर्वेश और मुकेश नहर में उतर गए। तीनों युवकों ने महिला को बचाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह करीब एक किलोमीटर तक बह गई।
इस्राइल खान ने काफी मशक्कत के बाद महिला को नहर से निकालकर किनारे तक पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मायके पक्ष के लोग शव को पढ़ुआ स्थित घर ले गए, जहां से बाद में उसे रकेहटी ले जाया गया।
पढ़ुआ पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबर