Lakhimpur Kheri news : जंगल में पेड़ गिरने से फिर थमी विस्टाडोम ट्रेन, ढाई घंटे परेशान रहे पर्यटक
दुधवा-बेलरायां रेलखंड पर रविवार को ट्रैक पर विशालकाय पेड़ गिरने से मैलानी-बिछिया विस्टाडोम ट्रेन बीच जंगल में फंस गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
दुधवा-बेलरायां रेलखंड पर रविवार को ट्रैक पर विशालकाय पेड़ गिरने से मैलानी-बिछिया विस्टाडोम ट्रेन बीच जंगल में फंस गई।

ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
मैलानी, खीरी। दुधवा-बेलरायां रेलखंड पर रविवार को ट्रैक पर विशालकाय पेड़ गिरने से मैलानी-बिछिया विस्टाडोम ट्रेन बीच जंगल में फंस गई। पेड़ के कारण ट्रेन संख्या 52260 करीब ढाई घंटे तक जंगल में खड़ी रही, जिससे यात्रियों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाया। इसके बाद रेल मार्ग साफ होने पर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। जंगल के बीच लंबे समय तक ट्रेन खड़ी रहने से पर्यटकों में बेचैनी बनी रही।
विस्टाडोम ट्रेन के संचालन में हाल के दिनों में लगातार व्यवधान सामने आए हैं। 22 अगस्त को भीरा-पलिया के बीच इंजन खराब होने से ट्रेन करीब तीन घंटे विलंबित हुई थी। वहीं 19 जुलाई को विस्टाडोम कोच का शीशा टूटने से एक पर्यटक घायल हो गया था। लगातार सामने आ रही घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सम्बंधित खबर