Lakhimpur Kheri news : 217 ग्राम अल्पनाजोलम पाउडर के साथ शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को 217 ग्राम अवैध अल्पनाजोलम पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है।

lakhimpur kheri
4:09 PM, October 6, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया कलां खीरी। कोतवाली पलिया पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को 217 ग्राम अवैध अल्पनाजोलम पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नसीम पुत्र छोटे (40), निवासी साहूकारा लाइनपार (पूरनपुर, पीलीभीत) हाल पता मोहल्ला पठान 02 (पलिया) के रूप में हुई है।
प्रभारी निरीक्षक शिवा जी दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को जियो पेट्रोल पंप के आगे नगला मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त पलिया थाने का शातिर हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी समेत करीब एक दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामजीत यादव, अरविंद कुमार मौर्य, मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह, अनुज कुमार, आरक्षी सुनील कुमार व कृष्ण मुरारी शामिल रहे।




