Lakhimpur Kheri news : हॉस्टल से लापता दो किशोर सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल के हॉस्टल से बिना बताए लापता हुए दो किशोरों को पलिया थाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।

lakhimpur kheri
5:18 PM, August 22, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया खीरी। गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल के हॉस्टल से बिना बताए लापता हुए दो किशोरों को पलिया थाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को उनकी माताओं के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को स्कूल के एकाउंटेंट जगदीश प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर पुरैना निवासी अजीत सिंह (18) और बन्दर भरारी सोनहा निवासी हिमांशू राणा (16) के हॉस्टल से लापता होने की सूचना दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू करते हुए तकनीकी सहायता की मदद से दोनों किशोरों का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया।
बरामदगी में कस्बा चौकी प्रभारी विवेक त्रिपाठी, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, सुनील रावत और महिला कांस्टेबल हिमांशी पाल की टीम की भूमिका रही। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।




