Lakhimpur Kheri news : 20 लाख की स्मैक व नशीले पाउडर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलिया पुलिस ने रविवार रात दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

lakhimpur kheri
4:24 PM, September 14, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलिया पुलिस ने रविवार रात दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से 107.26 ग्राम ब्राउन शुगर और 147.25 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने किसान-2 निवासी पीयूष मिश्रा उर्फ बिहारी (21) और थारूपुरवा निवासी छोटे उर्फ भूरा (20) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।




