Lakhimpur Kheri news : आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो की मौत; महिला गंभीर
मैलानी-बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर धान मिल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। मैलानी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर मैलानी-बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर धान मिल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार भीरा थाना क्षेत्र के कचनारा गांव निवासी 60 वर्षीय महेश प्रसाद अपनी पत्नी माया देवी (58) के साथ बाइक से मैलानी के कुकहापुर स्थित अपनी बेटी के घर जा रहे थे। इसी दौरान सीतारामपुर निवासी 25 वर्षीय पिंटू बाइक से अपनी ससुराल से लौट रहा था। धान मिल के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महेश प्रसाद और पिंटू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल माया देवी का उपचार जारी है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।