Lakhimpur kheri news : ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो महिलाओं और मासूम समेत तीन की मौत, एक गंभीर
दो महिलाओं और एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

lakhimpur kheri
6:33 PM, November 2, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। जिले के मितौली थाना क्षेत्र में शिवाला तिराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक, पथरिया गांव से बाइक सवार लोग अपनी बहन के यहां महोली जा रहे थे। इसी दौरान शिवाला तिराहे के पास एक ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं और एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।




