Lakhimpur kheri news : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की जय
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को शहर में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

lakhimpur kheri
7:46 PM, August 11, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
◆ कलेक्ट्रेट से मेमोरियल मैदान तक निकली तिरंगा पदयात्रा
लखीमपुर खीरी । ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को शहर में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कलेक्ट्रेट से पदयात्रा का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया। पदयात्रा मां जानकी चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक, घंटाघर, जीआईसी व परशुराम चौक होते हुए मेमोरियल मैदान पहुंची। इसमें अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, छात्र-छात्राएं और आमजन शामिल हुए।
मेमोरियल सभागार में छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। डीएम ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान के साथ हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।




