Lakhimpur Kheri news : पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखीमपुर खीरी की रिजर्व पुलिस लाइन्स में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।

lakhimpur kheri
6:42 PM, August 15, 2026
ऋषि शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखीमपुर खीरी की रिजर्व पुलिस लाइन्स में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता तथा संविधान के प्रति निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया।
इस दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पदकों तथा प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया गया। निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उप निरीक्षक मोईनुल हक, उप निरीक्षक गुरुचरण दास पाण्डेय, मुख्य आरक्षी होरी लाल और आरक्षी संदीप कुमार को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।
वहीं निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे और उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार वर्मा को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा रजत पदक मिला।
मुख्य आरक्षी रामकृष्ण द्विवेदी, मुख्य आरक्षी पूजा देवी, मुख्य आरक्षी निषांक श्रीवास्तव और आरक्षी सुनील कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया, जबकि मुख्य आरक्षी विनय वर्मा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त एसएसपी पीआरओ वालेन्द्र कुमार मिश्र, मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक महेश चन्द्र व उनकी टीम, आईजीआरएस सेल प्रभारी ज्ञानेंद्र शर्मा व उनकी टीम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर राजेश कुमार सिंह व उनकी टीम, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी राजेश सिंह व उनकी टीम तथा स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी जयप्रकाश यादव व उनकी टीम को उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के समापन के बाद एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग सहित पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर एएसपी पूर्वी पवन गौतम, एएसपी पश्चिमी अमित राय, सीओ सदर विवेक तिवारी, सीओ यातायात अभिमन्यु त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक पवन भाटी समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




