Lakhimpur kheri news : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि
रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।

lakhimpur kheri
8:11 PM, October 21, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कर्तव्य पालन के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के संदेश से अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया। उन्होंने शहीद जवानों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को याद करते हुए सभी पुलिसकर्मियों से जनसेवा, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एएसपी पूर्वी सुधीर कुमार, एएसपी पश्चिमी अमित कुमार राय, समस्त क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, शाखा प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने शहीद जवानों के बलिदान को नमन किया।




