Lakhimpur Kheri news : डग्गामार वाहनों पर परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 20 बंद और 25 के चालान
मिशन आरोही अभियान के तहत परिवहन विभाग ने अवैध परिवहन और डग्गामार वाहनों के खिलाफ मंगलवार को व्यापक कार्रवाई की।

lakhimpur kheri
9:04 PM, August 10, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। मिशन आरोही अभियान के तहत परिवहन विभाग ने अवैध परिवहन और डग्गामार वाहनों के खिलाफ मंगलवार को व्यापक कार्रवाई की। एआरटीओ शान्तिभूषण पांडे ने एआरएम के साथ संयुक्त रूप से एलआरपी चौराहा, राजपुर और खीरी रोड पर वाहनों की जांच की।
जांच के दौरान अनधिकृत रूप से संचालित 20 वाहनों को बंद कराया गया, जबकि 25 वाहनों के चालान किए गए। कार्रवाई की जद में एक स्लीपर बस समेत कई डग्गामार वाहन आए। परिवहन विभाग की कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
एआरटीओ शान्तिभूषण पांडे ने बताया कि अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




