Lakhimpur kheri news : खुशीपुर में बाघ का हमला, 20 वर्षीय युवक की मौत; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ गुस्सा
पलिया वन रेंज के ग्राम खुशीपुर में सोमवार दोपहर खेत में चारा लेने गए 20 वर्षीय रोहित पुत्र राजकुमार पर बाघ ने हमला कर दिया।

lakhimpur kheri
6:12 PM, November 16, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। पलिया वन रेंज के ग्राम खुशीपुर में सोमवार दोपहर खेत में चारा लेने गए 20 वर्षीय रोहित पुत्र राजकुमार पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में दहशत फैल गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद तक वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में बाघ, हाथी और जंगली सुअरों की लगातार आवाजाही से खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से नियमित गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों से बचाव के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। वहीं पलिया रेंजर विनय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। क्षेत्र में लगातार निगरानी और कांबिंग की जा रही है।




