Lakhimpur Kheri news : विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
हैदराबाद पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

lakhimpur kheri
10:17 PM, August 6, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। अपराध नियंत्रण एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हैदराबाद पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन एवं थाना हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई में गुरुवार को परेली निवासी राजा पुत्र मुकेश, अहमदनगर निवासी कल्लू उर्फ कालीचरन पुत्र रघुनंदन प्रसाद तथा महेशपुर निवासी संतोष कुमार पुत्र रामशरण को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार राजा मारपीट एवं धमकी के मामले में, कल्लू सड़क दुर्घटना से संबंधित मुकदमे में तथा संतोष कुमार चोरी के मामले में न्यायालय से जारी वारंट के बाद से फरार चल रहे थे।
उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं हेमंत कटियार के नेतृत्व में कांस्टेबल यशराज विक्रम, रिक्रूट कांस्टेबल देव बौद्ध तथा अग्रज सिंह की टीम ने तीनों वारंटियों को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।




