Lakhimpur Kheri news : चोरी का खुलासा, दो युवक और महिला गिरफ्तार
मोहम्मदी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

lakhimpur kheri
5:47 PM, August 30, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान दीपू सिंह और विकल निवासी गड़िया रंगीन, शाहजहांपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो हार, चार चूड़ियां, अंगूठी, चैन, झुमकी और पायल समेत सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। वहीं घटना में संलिप्त बताई जा रही सुनीति उर्फ शिवाली को मोहम्मदी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




