Lakhimpur Kheri news : दुधवा में कौशल प्रशिक्षण से स्वरोजगार की राह आसान
दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सभागार में छह दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन हुआ।

lakhimpur kheri
5:55 PM, August 26, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया-खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सभागार में छह दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में ईको विकास समितियों (EDC) के सदस्यों को बेकरी और फास्ट फूड तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को सैंडविच, बिस्किट, कुकीज, केक, कपकेक, चीजबॉल और नूडल्स बनाने के गुर सिखाए। समापन पर उपनिदेशक जगदीश आर. ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने में मददगार होंगे। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न EDC समितियों के सदस्य मौजूद रहे।




