Lakhimpur Kheri news : लखीमपुर में चीनी स्टॉक पर सख्ती, 4 हजार कुंतल से अधिक भंडारण पर रोक
चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच जिला प्रशासन ने जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए चीनी कारोबारियों के स्टॉक की निगरानी तेज कर दी है।

lakhimpur kheri
5:22 PM, August 22, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच जिला प्रशासन ने जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए चीनी कारोबारियों के स्टॉक की निगरानी तेज कर दी है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने जिले के स्टॉकिस्टों और ट्रेडर्स को 4 हजार कुंतल से अधिक चीनी का भंडारण नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
विभागीय टीम ने शुक्रवार को कई चीनी स्टॉकिस्ट एवं ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान कारोबारियों को निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक नहीं रखने की हिदायत दी गई।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नमन पांडेय ने बताया कि विभाग की ओर से स्टॉक की लगातार निगरानी की जा रही है। जांच के दौरान व्यापारियों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक या जमाखोरी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




