Lakhimpur Kheri news : परिवहन विभाग की सख्ती, 16 वाहन सीज
सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

lakhimpur kheri
6:35 PM, August 20, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय के नेतृत्व में एलआरपी चौराहा से रामपुर, खमरिया और सिसैया क्षेत्र तक वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 वाहनों को बंद कराया गया, जिसमें सात स्कूली वाहन भी शामिल हैं। एलआरपी चौराहे पर बिना अनुमति संचालित की जा रही एक बस को पकड़कर रामापुर पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। वहीं ओवरलोडिंग समेत विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर आठ वाहनों को खमरिया थाने में बंद कराया गया।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 40 चालकों के चालान भी किए गए। परिवहन विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।




