Lakhimpur Kheri news : 18 घंटे में चोरी की बाइक बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार
पलिया पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का महज 18 घंटे में पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को दबोच लिया।

lakhimpur kheri
8:55 PM, September 2, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया कलां-खीरी। पलिया पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का महज 18 घंटे में पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, पेचकस और नकदी बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मुकदमा संख्या 261/2026 के तहत चोरी हुई बाइक की तलाश में जुटी टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने फुलवरिया जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर इस्तिकार पुत्र जब्बार निवासी मोहल्ला महीगिरान, पलिया को गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से यूपी 31 सीएल 0213 नंबर की चोरी की बाइक, एक पेचकस और 100 रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित सिंह, कांस्टेबल अनूप सिंह और शिवओम पांडेय शामिल रहे।




