Lakhimpur kheri news : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, डेढ़ लाख का सामान जब्त; सात नेपाली महिलाएं पकड़ी गईं
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने गश्त के दौरान करीब 1.5 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद कर सात नेपाली महिलाओं को हिरासत में लिया।

lakhimpur kheri
7:07 PM, October 9, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
संपूर्णानगर (खीरी)। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की रोकथाम के लिए तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने गश्त के दौरान करीब 1.5 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद कर सात नेपाली महिलाओं को हिरासत में लिया। कार्रवाई 49वीं वाहिनी की बी कंपनी बसही के जवानों ने कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर रामकुमार यादव के नेतृत्व में की।
जानकारी के अनुसार, सीमा स्तंभ संख्या 769/16 के पास भारतीय सीमा में करीब 180 मीटर अंदर से नेपाल ले जाए जा रहे सामान के साथ सात महिलाओं को पकड़ा गया। उनके पास से बरसीम और पालक के बीज, प्राइमर, पेंट, पॉलिथीन तिरपाल, रस्सियां, एल्युमिनियम जाली, दो ग्राइंडर मशीन, सात साइकिलें और स्टील हार्डवेयर सामग्री बरामद हुई।
एसएसबी ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त सामान को कस्टम कार्यालय पलिया के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई में एसएसबी के अन्य जवानों के साथ महिला कांस्टेबल भी शामिल रहीं।




