Lakhimpur kheri news : एसएसबी कैंप में जवान ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
महेवागंज के निकट स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंप में एक जवान की फांसी लगाने से मौत हो गई।

lakhimpur kheri
4:43 PM, October 9, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। महेवागंज के निकट स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंप में एक जवान की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। जवान की मौत से कैंप में हलचल मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, घटना से पहले जवान द्वारा सुसाइड नोट लिखे जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, नोट में क्या लिखा है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली सदर लखीमपुर खीरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की जांच और सुसाइड नोट की पड़ताल के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।




