Lakhimpur Kheri news : 25 सेकंड में नदी में समा गया शिव मंदिर, वीडियो वायरल
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते शारदा नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ तराई क्षेत्र में कटान भी तेज हो गया है।

lakhimpur kheri
3:58 PM, September 6, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
--- ढकिया खुर्द-पलियापुरवा में भीषण कटान से दहशत, बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता
पलिया कलां-खीरी। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते शारदा नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ तराई क्षेत्र में कटान भी तेज हो गया है। पलिया विधानसभा क्षेत्र के ढकिया खुर्द और पलियापुरवा में नदी का विकराल रूप देखने को मिल रहा है।
ढकिया खुर्द में नदी किनारे स्थित एक शिव मंदिर रविवार को तेज कटान की चपेट में आ गया। आसपास की जमीन अचानक धंसने से मंदिर देखते ही देखते महज 25 सेकंड में शारदा नदी की तेज धारा में समा गया। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि जनपद न्यूज़ live इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है !
मंदिर के नदी में समाने के बाद तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कटान के चलते कृषि भूमि और आबादी वाले क्षेत्रों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।




