Lakhimpur Kheri news : स्कूल की लापरवाही, 7 वर्षीय छात्रा के गले में फंसा कटर, जिला अस्पताल रेफर
बिजुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पड़रिया तुला में 7 वर्षीय छात्रा के गले में कटर फंस गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
बिजुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पड़रिया तुला में 7 वर्षीय छात्रा के गले में कटर फंस गया।

ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। बिजुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पड़रिया तुला में 7 वर्षीय छात्रा के गले में कटर फंस गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आरोप है कि बच्ची करीब एक घंटे तक तड़पती रही, लेकिन स्कूल प्रशासन ने एंबुलेंस नहीं बुलाई और परिजनों को बुलाकर बच्ची उनके हवाले कर दिया।
छात्रा का भाई उसे गोद में लेकर निजी डॉक्टर के पास पहुंचा, जहां से बिजुआ सीएचसी भेजा गया। आर्थिक तंगी के कारण रास्ते में लोगों की मदद से बच्ची अस्पताल पहुंची, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से अभिभावकों में आक्रोश है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला