Lakhimpur Kheri news : विश्व हाथी दिवस पर दुधवा में राजकीय हाथियों की हुई शाही दावत
दक्षिण सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर में आयोजित कार्यक्रम में हाथियों को गन्ना, गुड़, चना, केला, मक्का, लौकी, कद्दू, कटहल, खीरा और ककड़ी समेत पौष्टिक आहार परोसा गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ऋषिकांत (शर्मा संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व में बुधवार को विश्व हाथी दिवस के मौके पर राजकीय हाथियों के लिए विशेष दावत का आयोजन किया गया। दक्षिण सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर में आयोजित कार्यक्रम में हाथियों को गन्ना, गुड़, चना, केला, मक्का, लौकी, कद्दू, कटहल, खीरा और ककड़ी समेत पौष्टिक आहार परोसा गया। हाथियों ने भी जमकर दावत का लुत्फ उठाया।
मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक डॉ. एच. राजामोहन और उप निदेशक जगदीश आर की मौजूदगी में हुए आयोजन में दुधवा की बेलरायां, पर्यटन और दक्षिण सोनारीपुर रेंज में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। दुधवा में 25 राजकीय हाथी हैं, जबकि जंगल में 125 से अधिक जंगली हाथियों की मौजूदगी बताई गई है। राजकीय हाथियों के साथ उनके नन्हे बच्चों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
दावत के बाद हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वन अधिकारियों के अनुसार, मानसून के दौरान हाथियों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष निगरानी रखी जाती है। राजकीय हाथी जंगल की सुरक्षा, पर्यटन, गैंडा मॉनिटरिंग और वन्यजीव रेस्क्यू अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण और हाथियों के पर्यावरणीय महत्व को लेकर जागरूकता गोष्ठी भी हुई। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रतिनिधियों ने हाथियों के संरक्षण को लेकर चर्चा की।
सम्बंधित खबर