Lakhimpur Kheri news : एनसीसी में बढ़ा मान, डीएल भार्गव बने कैप्टन
26 यूपी बटालियन एनसीसी लखीमपुर खीरी के अंतर्गत बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं एनसीसी अधिकारी डीएल भार्गव को लेफ्टिनेंट से कैप्टन पद पर पदोन्नति मिली है।

lakhimpur kheri
6:27 PM, September 11, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया कलां (खीरी)। 26 यूपी बटालियन एनसीसी लखीमपुर खीरी के अंतर्गत बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं एनसीसी अधिकारी डीएल भार्गव को लेफ्टिनेंट से कैप्टन पद पर पदोन्नति मिली है। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, कामठी नागपुर से रिफ्रेशर कोर्स पूरा करने के बाद बटालियन मुख्यालय में पीपिंग सेरेमनी आयोजित हुई।
कमान अधिकारी कर्नल जगभान सिंह और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अंकित प्रकाश ने उनके कंधों पर सितारे लगाकर कैप्टन रैंक प्रदान की। अधिकारियों ने उनके सेवा समर्पण की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
कैप्टन डीएल भार्गव ने कहा कि वह एनसीसी के अनुशासन, राष्ट्रसेवा और नेतृत्व के मूल्यों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। वह मूल रूप से शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के खुटार निवासी हैं और पिछले 21 वर्षों से बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में सेवाएं दे रहे हैं।




