Lakhimpur Kheri news : बारिश ने ढहाया पक्का मकान, बाल-बाल बचा परिवार
लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र की मूड़ानिजाम चौकी अंतर्गत एक पक्का मकान अचानक क्षतिग्रस्त होकर गिर गया।

lakhimpur kheri
5:44 PM, September 26, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
मोहम्मदी-खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र की मूड़ानिजाम चौकी अंतर्गत एक पक्का मकान अचानक क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। मकान की दीवारें और लिंटर भरभराकर गिरने से मौके पर भारी नुकसान हुआ।
राहत की बात यह रही कि मकान की स्थिति बिगड़ने का अंदेशा होते ही परिवार के लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। इसी वजह से हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार बारिश के कारण मकान कमजोर हुआ, जिसके बाद दीवारों और लिंटर ने अचानक जवाब दे दिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित सहायता दिलाए जाने की मांग की है।




