Lakhimpur Kheri news : डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: एसएसबी ने विशेनपुरी स्कूल को दिए कंप्यूटर व फर्नीचर
39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पलिया ने ग्राम विशेनपुरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

lakhimpur kheri
7:58 PM, September 22, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया कलां, खीरी। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते हुए 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पलिया ने ग्राम विशेनपुरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। सीमा चौकी सुमेर नगर क्षेत्र में हुए कार्यक्रम के दौरान विद्यालय को कंप्यूटर सेट के साथ टेबल और चेयर उपलब्ध कराए गए।
कार्यवाहक कमांडेंट माधब चन्द्र घोष ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर ज्ञान विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। विद्यालय में डिजिटल संसाधन मिलने से बच्चों को तकनीकी शिक्षा हासिल करने और अपने ज्ञान-कौशल को विकसित करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने एसएसबी के सहयोग की सराहना करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ शिक्षा और अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों में भी सहयोग कर रही है। कार्यक्रम में एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।




