Lakhimpur Kheri news : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना खीरी पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

lakhimpur kheri
5:36 PM, August 4, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपू यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वारदात के दौरान पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खीरी पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
लगातार की जा रही पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी दीपू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।




