Lakhimpur Kheri news : सिसैया खुर्द मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
धौरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसैया खुर्द में 14 सितंबर को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

lakhimpur kheri
3:13 PM, September 17, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
धौरहरा/लखीमपुर खीरी। धौरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसैया खुर्द में 14 सितंबर को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों को गुरुवार 17 सितंबर को दोपहर करीब 1:50 बजे सिसैयाकलां गांव से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुरकान पुत्र कल्लू खां, भग्गू पुत्र हेकड़ खां और मन्ना खां पुत्र गफ्फार खां, निवासी सिसैयाकलां, थाना धौरहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दर्ज मुकदमा संख्या 433/2026, धारा 115(2), 352, 351(2) व 333 बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में भग्गू, फुरकान और मन्ना खां के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज रहे हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। टीम में उपनिरीक्षक विलियम कौशिक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।




