Lakhimpur Kheri news : घर में निकला जहरीला कोबरा, रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा
प्रदीप सिंह के घर में रखे बक्से के नीचे जहरीला कोबरा दिखाई दिया। सांप को देखकर परिजनों में दहशत फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

lakhimpur kheri
4:15 PM, August 10, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया खीरी (लखीमपुर खीरी)। पलिया खुर्द गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रदीप सिंह के घर में रखे बक्से के नीचे जहरीला कोबरा दिखाई दिया। सांप को देखकर परिजनों में दहशत फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर सर्प मित्र राम गोविंद अपनी रेस्क्यू टीम के सदस्य तारा और विक्रम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बेहद सावधानी से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक पर्यावास यानी जंगल में छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि बारिश के मौसम में सांप अक्सर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में उन्हें मारने के बजाय तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दें। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराने की भी अपील की गई।




