Lakhimpur Kheri news : 52.95 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद
नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सम्पूर्णानगर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रविवार को एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया।

lakhimpur kheri
6:13 PM, August 17, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
सम्पूर्णानगर, खीरी। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सम्पूर्णानगर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रविवार को एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 52.95 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, बसही गांव के पास पिलर संख्या 769/23 से करीब 150 मीटर अंदर नेपाल जाने वाले मार्ग पर संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में स्मैक बरामद होने पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश सिंह कार्की, निवासी कलुवापुर, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई। बरामद बाइक का नंबर बागमती प्रदेश 0206 0प 9021 बताया गया है।
सम्पूर्णानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।




