Lakhimpur Kheri news : मैलानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मैलानी पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर-खीरी। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मैलानी पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आठ गैर-जमानती वारंटियों (एनबीडब्ल्यू) को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी एवं क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में दबिश देकर वारंटियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में रामपुर डाटपुर निवासी धर्मपाल, रामस्वरूप व गोधन, नौगवां निवासी भूपराम व विपिन कुमार, सुआबोझ कॉलोनी निवासी रविंदर उर्फ कल्लू तथा सिंघाताली निवासी सोहनलाल व राकेश शामिल हैं।
अभियान में उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव समेत कांस्टेबल परशुराम यादव, सौरभ कुमार, दिनेश कुमार, हर्ष भारद्वाज, अभिषेक सिंह और प्रभुनाथ की भूमिका रही।