Lakhimpur Kheri news : मझौरा प्लांट चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मझौरा प्लांट में हुई चोरी का भीरा पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।

lakhimpur kheri
5:01 PM, September 13, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
भीरा, खीरी। मझौरा प्लांट में हुई चोरी का भीरा पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का बैटरा, करीब 15 से 20 किलो तार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रिक्शा बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान नहर पटरी स्थित मजार के पास बलराम निवासी खुटकुड़ा बस्ती और बाल अपचारी को पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ थाने में बीएनएस की धारा 303(2) व 317(2) के तहत मुकदमे दर्ज थे। मोटरसाइकिल रिक्शा को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।




