Lakhimpur Kheri news : आकाशीय बिजली का कहर: युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
तहसील मितौली क्षेत्र के ग्राम मुंडा हरदासपुर पटसार में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

lakhimpur kheri
5:12 PM, October 7, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
मितौली/मैगलगंज। तहसील मितौली क्षेत्र के ग्राम मुंडा हरदासपुर पटसार में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार रामनरेश यादव निवासी मुंडा हरदासपुर बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां युवक को मृत देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
घटना मैगलगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव में पसरा मातम, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई
हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।




