Lakhimpur Kheri news : लंगूर का आतंक, होमगार्ड जवान पर हमला; वीडियो वायरल
ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान लंगूर को बाइक से कस्बे से बाहर छोड़ने जा रहा था।

lakhimpur kheri
10:25 PM, August 6, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी (बेहजम)। बेहजम कस्बे में लंगूर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान लंगूर को बाइक से कस्बे से बाहर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लंगूर अचानक उग्र हो गया और उसने जवान पर हमला कर दिया।
हमले में होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे लंगूर के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की janpad news live पुष्टि नहीं करता।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यही लंगूर इससे पहले लखीमपुर शहर, लीलाकुआं और आसपास के कई इलाकों में भी लोगों पर हमला कर चुका है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई कर लंगूर को सुरक्षित पकड़ने और आमजन को राहत दिलाने की मांग की है।




