Lakhimpur Kheri news : कच्चा मकान बना काल! भारी बारिश में ढहने से दंपती समेत तीन की मौत
नीमगांव थाना क्षेत्र की सिकंदराबाद चौकी अंतर्गत गांव में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया।

Ai generated photo
lakhimpur kheri
9:24 AM, September 26, 2026
उमेश कुमार शर्मा (संवाददाता)
मितौली/खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच रहमतपुर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। नीमगांव थाना क्षेत्र की सिकंदराबाद चौकी अंतर्गत गांव में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद मोहन कश्यप, उनकी पत्नी और छोटे बेटे की मलबे में दबकर मौत हो गई।
हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। सुबह ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से मलबा हटाया और तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। घटना ने भारी बारिश के दौरान जर्जर और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।




