Lakhimpur Kheri news : महिला थाने की पहल: सुलह-समझौते से 10 दंपतियों की हुई घर वापसी
पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए महिला थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे परिवार परामर्श अभियान के तहत सराहनीय पहल सामने आई है।

lakhimpur kheri
7:05 PM, September 13, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए महिला थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे परिवार परामर्श अभियान के तहत सराहनीय पहल सामने आई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी बबिता पटेल एवं परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर नीति गुप्ता, कुसुम गुप्ता और कय्यूम जरवानी ने 17 पारिवारिक मामलों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर सुलह-समझौते का प्रयास किया।
प्रयास के दौरान 10 पति-पत्नी के बीच विवाद समाप्त कराकर उन्हें साथ रहने के लिए विदा किया गया। वहीं पांच मामलों में दंपतियों के बीच अधिक मनमुटाव होने पर उन्हें आपसी विचार-विमर्श के लिए समय दिया गया। दो मामलों में समझौते का प्रयास सफल नहीं हो सका।
परिवार परामर्श के दौरान महिला थाना पुलिस की उपनिरीक्षक दिनेश मणि पाण्डेय, महिला आरक्षी सुमन लता, बबली पवार, सारिका सिंह चौहान और रेखा गौड़ ने भी सहयोग किया। इस दौरान संबंधित पक्षों के परिवारीजन भी मौजूद रहे।
पुलिस की इस पहल से टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को एक बार फिर साथ आने का अवसर मिला, जिसे परिवारों ने सराहनीय कदम बताया।




