Lakhimpur kheri news : अधूरी पुलिया बनी जानलेवा, ट्रक की चपेट में आकर वृद्धा की मौत
अधूरी पुलिया के गड्ढे में स्कूटी गिरने से 85 वर्षीय भगौता देवी की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई।

lakhimpur kheri
7:24 PM, October 27, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया कलां-खीरी। पलिया-भीरा मार्ग पर मंगलवार को अधूरी पुलिया के गड्ढे में स्कूटी गिरने से 85 वर्षीय भगौता देवी की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। वह चम्बरबोझ गांव से बेटी की शादी के सिलसिले में बोझवा जा रही थीं।
पलिया कोतवाली प्रभारी शिव जी दुबे ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि अधूरी पुलिया और बदहाल सड़क के कारण अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है, फिर भी जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहे हैं।




