Lakhimpur Kheri news : मोहम्मदी में भीषण सड़क हादसा, कांवड़िये की मौत; साथी गंभीर
मोहम्मदी क्षेत्र में रविवार को गोकन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

lakhimpur kheri
1:43 PM, August 23, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
मोहम्मदी/लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी क्षेत्र में रविवार को गोकन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चौपहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल कांवड़िये को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।




