Lakhimpur kheri news : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो होमगार्डों के परिवारों को 76 लाख की मदद
सड़क हादसों में जान गंवाने वाले दो होमगार्ड जवानों के परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।

lakhimpur kheri
5:58 PM, October 9, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
-- डीएम ने मृतक जवानों की पत्नियों को सौंपे 38-38 लाख के चेक
लखीमपुर खीरी। सड़क हादसों में जान गंवाने वाले दो होमगार्ड जवानों के परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को मृतक होमगार्ड श्याम मुरारी की पत्नी प्रियंका और राजकुमार बघेल की पत्नी गुड्डी देवी को 38-38 लाख रुपये के चेक सौंपे।
एक्सिस बैंक की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत दोनों परिवारों को कुल 76 लाख रुपये की सहायता दी गई। इस मौके पर एसडीएम अर्चना ओझा, एलडीएम अशोक गुप्ता, जिला कमांडेंट होमगार्ड रमाकांत पाठक सहित बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।




