Lakhimpur Kheri news : अहमदनगर में स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक मरीज लाभान्वित
कुंभी क्षेत्र के अहमदनगर स्थित क्लेश हरण मंदिर पर सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

lakhimpur kheri
9:51 PM, September 16, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
गोला खीरी। कुंभी क्षेत्र के अहमदनगर स्थित क्लेश हरण मंदिर पर सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डॉ. कौशल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में डॉ. संजय कुमार, डॉ. सचिन पांडेय व स्टाफ ने मरीजों की जांच की।
धौरहरा, ककलापुर, जार व कुंवरपुर सहित आसपास के गांवों से पहुंचे 200 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच कर दवाएं वितरित की गईं। कैल्शियम, आरबीएस, न्यूरोपैथी, यूरिक एसिड व हीमोग्लोबिन की जांच भी हुई। डॉ. कौशल वर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा उनका प्रमुख उद्देश्य है और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का अभियान आगे भी जारी रहेगा।




