Lakhimpur kheri news : रेलवे ट्रैक के पास मिला आधा धड़, मचा हड़कंप
उमरिया पुल के पास रेलवे ट्रैक से करीब 50 मीटर दूर मानव शरीर का आधा धड़ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

lakhimpur kheri
6:41 PM, October 25, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। उमरिया पुल के पास रेलवे ट्रैक से करीब 50 मीटर दूर मानव शरीर का आधा धड़ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद थाना प्रभारी, RPF और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मौके पर पहुंचे ससुरालीजन कथित तौर पर धड़ को बोरी में भरकर घर ले गए थे, जिसे बाद में पुलिस ने वापस मंगवाया। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।




